मध्य प्रदेश

आपसी सद्भाव के साथ मनाएं होली: भूपेंद्र

भोपाल, 07 मार्च : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नागरिकों को रंगोत्सव के पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने होली के पावन पर्व को आपसी सद्भाव और भाई- चारे के साथ मनाने की अपील की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने कहा है कि होली का पर्व उत्साह के साथ मनाएं। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और पानी के अपव्यय को रोकें।

Related Articles

Back to top button