विश्व

इथियोपियाई सरकार, टाइग्रे बलों ने व्यक्त की संघर्ष विराम पर सहमति

प्रिटोरिया, 03 नवंबर : दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में शांति वार्ता के कुछ दिनों के बाद इथियोपिया की सरकार और टाइग्रे के क्षेत्रीय बलों ने शत्रुता को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है।

दोनों पक्षों की ओर से बुधवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया, “फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया और टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट की सरकार इथियोपिया और बाकी दुनिया के लोगों को यह बताना चाहती है कि 10 दिनों की गहन बातचीत के बाद दोनों पक्ष शांति समझौता पर समहमत हुए हैं। ”

दोनों पक्षों ने कहा, “हम गोलीबारी को स्थायी रूप से बंद करने और उत्तरी इथियोपिया में दो साल के संघर्ष को समाप्त करने पर सहमत हुए हैं।”

Related Articles

Back to top button