भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 दिसंबर)

नयी दिल्ली 15 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1707 -जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1862-नेपाल में संविधान लागू हुआ।
1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकृत कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
1920- चीन के कांसू प्रांत आए भूकंप के कारण से एक लाख से अधिक लोगों की मौत।
1927- आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डाॅन ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1920 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी में नहर की खुदाई आरंभ की।
1937 – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म।
1951 -हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी हिमपात से 48 लोगों की मौत।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 -तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना की गयी।
1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993- नयी दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
1094- पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इजरायल वार्ता विफल।
2002- बंगलादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ।
2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक -ए- तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

Related Articles

Back to top button