भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 06 अगस्त)

नयी दिल्ली 05 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
1914 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1937 – अमेरिका में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना हुई।
1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया ।
1960 – क्यूबा ने देश की सभी संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 – जमैका में ब्रिटेन का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जतायी।
2001 – भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
2010 – जम्मू कश्मीर में बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गये।
2011 – थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2011 – अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हुई।
2012 – नासा का क्युरिआसटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
2015 – सऊदी अरब के आभा शहर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 15 लोगों मारे गये।
2019 – पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन ।
2019 – हरियाणा ने महाराष्ट्र के मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की तर्ज पर हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) कानून बनाया।
2019 – उपभोक्ता संरक्षण विधेयक- 2019 को संसदी ने मंजूरी दी।

Related Articles

Back to top button