featureभारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 21 सितंबर)

नयी दिल्ली 20 सितंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1784- अमेरिका का पहला दैनिक अखबार(पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) प्रकाशित हुआ।
1815- किंग विलियम प्रथम ने ब्रसेल्स में शपथ ली।
1885- नीदरलैंड के लोगों ने मतादान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1857- बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1905- अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी गठित हुई।
1928-‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत।
1938- चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
1942- नाजियों ने डुनेवट्सी यूक्रेन में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1942- बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1964- माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1966- मिहिर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1984- ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991- आर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
1999- मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत।
2000-भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंधों के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसायटी की स्थापना।
2013- नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

Related Articles

Back to top button