भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 24 सितंबर)

नयी दिल्ली 23 सितंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1859 – सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।
1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1950 – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
1965 – यमन काे लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के खिलाफ यांगून शहर में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किये।
2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह पर पानी के होने की पुष्टि की।
2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 से अधिक लोगों की मौत।
2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button