भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 25 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन ।
1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा किया।
1870 – अमेरिका में पहली बार पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
1881 – स्पेन के चित्रकार पैब्लो पीकासो का जन्म।
1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) ब्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
1924 – अंग्रेजों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार करके दो साल के लिए जेल भेज दिया।
1940 – बेंजामिन ओ डेविस सीनियर अमेरिका की सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंत का निर्माण किया गया।
1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ1
1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन ।
1990 – मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन।
1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटा।
2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन।
2009 – बगदाद में हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में करीब 155 लोग मारे गए।

Related Articles

Back to top button