भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 30 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

1611- गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883- महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1887- बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म।
1905- रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को मंजूरी दी।
1909- भारत के भौतिक शास्त्री और प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म ।
1922- बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925- पहली बार लंदन में टेलिविजन पर प्रसारण हुआ।
1928- लाला लाजपत राय ने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में वे बुरी तरह से घायल हो गये।
1930- तुर्की तथा यूनान ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945- भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960- ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1974- प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का निधन।
1975- स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1990- भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की निधन।
1990- प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन।
2013-तुर्की ने यूरोप और एशिया को इस्तांबुल में बोस्फोरस जलडमरूमध्य को जोड़ने वाली एक समुद्री सुरंग को खोला।
2014- स्वीडन ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी।
2014- प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का निधन।
2021- भारतीय फिल्म अभिनेता यूसुफ़ हुसैन का निधन।

Related Articles

Back to top button