भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 18 अगस्त)

नयी दिल्ली 17 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

1700- मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक बाजीराव प्रथम का जन्म।
1765- जोसेफ द्वितीय रोमन सम्राट बना।
1800- लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1838- अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।
1872- महाराष्ट्र के महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म।
1868- फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891- कैरिबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1900- स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।
1924- फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेना बुलाना शुरु किया।
1940- पहली बार मौसम मानचित्र का टेलिविजन पर प्रसारण हुआ।
1945- ताइवान में तैहोकू हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के घायल होने की खबर आयी।
1946- बॉलीवुड अभिनेत्री अरूणा ईरानी का जन्म।
1949- हंगरी में संविधान लागू हुआ।
1951- पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
1967- गायक दलेर मेंहदी का जन्म।
1973- अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ.एम. रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।
1999- तुर्की में भूकम्प से 45,000 लोगों की मौत।
2000- इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2008- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012- नाटो के हवाई हमले में अफगानिस्तान में 13 आतंकवादी मारे गये।
2018- विश्व के प्रमुख नेता और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे कोफी अन्नान का निधन।

Related Articles

Back to top button