भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ दस नवंबर)

नयी दिल्ली 09 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में दस नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1659- शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के निकट अफजल खान को मार गिराया।
1698- कलकत्ता को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया।
1848 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।
1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1908 – कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी।
1920 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म।
1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।
1990- चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।
2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ. इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।
2001 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2006 – श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या।
2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।

Related Articles

Back to top button