भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 नवंबर)

नयी दिल्ली 14 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है।

1830-समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1866-भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म।
1920-जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
1932-जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ति की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।
1947-विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
1949-महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
1955-पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961-संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1982-सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन।
1986-प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म।
1989-पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000-झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2004-अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007-चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
2008-भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
2012-शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2017-हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन।

Related Articles

Back to top button