भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 26 नवंबर)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर : भारत एवं विश्व से इतिहास में 26 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1688- फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703- भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मरे।
1859 : चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ।
1865 – लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।
1919 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।
1921 – देश में श् वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन् म।
1949 – देश में संविधान को अंगीकार किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए।
1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत।
1984 – इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1992 – विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।
1998 – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
2001 – नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।
2006 – इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।
2008 – मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।
2012 – अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई।
2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।
2018 – अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत।
2019 – शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
2019 – ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।

Related Articles

Back to top button