भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 29 नवंबर)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर : भारत एवं विश्व से इतिहास में 29 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1889 – बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2005 – तक बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
1935 – गुरबचन सिंह सालारिया(परमवीर चक्र से सम्मानित) का जन्म
1913 – अली सरदार जाफ़री (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित) प्रसिद्ध शायर का जन्म

Related Articles

Back to top button