भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ नौ दिसंबर)

नयी दिल्ली 08 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

1484- महान कवि संत सूरदास का जन्म।
1625- हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1742- स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री कार्लविल हेल्म शील का जन्म।
1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1825- सिपाही विद्रोहके एक प्रमुख नायक राव तुला राम का जन्म।
1873- हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1889- असम राज्य केप्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म।
1898- बेलूर मठ की स्थापना हुई।
1913- भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमी व्यारावाला का जन्म।
1918- भारत केजाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म।
1922- अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म।
1929- हिन्दी केसाहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म।
1941- चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म।
1946- संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1946- प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गाँधी का जन्म।
2006- पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
2007- प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन।
2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
2009-भारतीय तबला वादकउस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन।
2011- कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत।
2012- मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013- इंडोनेशिया मेंबिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।

Related Articles

Back to top button