उत्तर प्रदेश

बांदा : यमुना नदी में नाव डूबी, 03 की मौत, 11 को बचाया

बांदा, 11 अगस्त : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव डूब गयी, जिसमें सवार अनेकों लोग डूब गये। इनमें से अब तक तीन लोगों की मौत होने और 11 अन्य को गोताखोरों द्वारा सुरक्षित बचाने की पुष्टि की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से चलाने के निर्देश दिये हैं। पुलिस के अनुसार आज दोपहर बाद लगभग तीन बजे यमुना नदी में फतेहपुर से बांदा की ओर आ रही एक नाव के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में डूब जाने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि नाव में सवार कुल यात्रियों की संख्या का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने नाव के असंतुलित होकर पलटने की घटना में अब तक दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हाेने की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने पर बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। इसमें अब तक 11 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button