उत्तर प्रदेश

बांदा : यमुना में नाव डूबने की दुर्घटना में मृतकों की संख्या 11 हुयी

बांदा, 13 अगस्त : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में दो दिन पहले यमुना नदी में एक नाव डूबने की दुर्घटना में आठ और लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ककर 11 हो गई है। पुलिस का दावा है कि नाव पलटने से डूबने के बाद 04 लोग अभी लापता हैं।

बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को सीमावर्ती फतेहपुर जिले से बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के मरका गांव की ओर आ रही 32 यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में डूब गई। जिसमें अब तक 17 लोगों को बचा लिया गया है। घटना के बाद 03 शव बरामद किए गए थे। इनमें दाे महिलायें और एक बच्चा शामिल था। उसी समय से चल रहे बचाव अभियान के दौरान गोताखोरों ने शनिवार को 8 और शव बरामद किये। जिससे घटना में मृतकों की संख्या 11 हो गई। अभी 04 अन्य की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि नौका में सवार लोगों की छानबीन की जा रही है। यमुना नदी में एनडीआरएफ , एसडीआरएफ जल पुलिस व स्थानीय पुलिस व गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button