भारत

शोभना जैन भारतीय महिला प्रेस कोर की अध्यक्ष निर्वाचित

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल : वरिष्ठ पत्रकार शोभना जैन भारतीय महिला प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) की अध्यक्ष और स्वतंत्र पत्रकार अंजू ग्रोवर महासचिव चुनी गयी हैं।

सुश्री पारूल (स्वतंत्र पत्रकार) और सुश्री सुमन कालरा (न्यूज नशा) आईडब्ल्यूपीसी की उपाध्यक्ष निर्वाचित की गयी हैं।

सुश्री एशलिन मैथ्यू (नेशनल हेराल्ड) सह-सचिव और सुश्री प्रीति मेहरा (हिंदू बिजनेस लाइन) कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गयी हैं।

अदिति भाल (स्वतंत्र पत्रकार), अदिति निगम (न्यूज क्लिक),अमिति सेन (हिंदू बिजनेस लाइन),भाषा सिंह(न्यूज क्लिक), बिन्नी यादव (एशियन न्यूज मेकर),चारमी हरीकिशनन(इकनॉमिक टाइम्स), हुमा सिद्दीकी (फाइनेंशल एक्सप्रेस),करुणा एम जॉन (स्वतंत्र पत्रकार),मालिनी श्रीवास्तव (स्वतंत्र पत्रकार),मंजरी चतुर्वेदी (नवभारत टाइम्स),नीलम जीना (सांध्य ज्योति दर्पण) प्रीति प्रकाश (स्वतंत्र पत्रकार),सरस्वती चक्रवर्ती (स्वतंत्र फोटो पत्रकार), सरोज धूलिया (नवभारत टाइम्स ),सिंधू जैन भट्टाचार्य (स्वतंत्र पत्रकार), सुजाता माथुर (एक्स पीटीआई भाषा), सुजाता राधवन (स्वतंत्र पत्रकार), सुमन परमार (स्वतंत्र पत्रकार),सुषमा वर्मा (स्वतंत्र पत्रकार),विभा जोशी (ग्रोथ स्टोरी), विम्मी किरण सूद (दूरदर्शन) कार्यकारिणी सदस्य चुनी गयी हैं।

Related Articles

Back to top button