अन्य राज्य

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों का मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सिरसा,15 दिसम्बर : हरियाणा में गुरूवार को रोडवेज कर्मचारियों ने रिक्त पदों को भरने, पेंशन बहाली, बेड़े में नयी बसे शामिल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस कड़ी में सिरसा डिपो में भी कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा सिरसा डिपो के नेता मदनलाल खोथ, रामकुमार चुरनिया और सांझा मोर्चा डबवाली सब डिपो नेता पृथ्वी सिंह चाहर की अगुवाई में कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारी नेताओं ने बताया की राज्य कमेटी सांझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन कर रोडवेज जीएम को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छुट्टी अर्जित को लेकर जारी तुगलकी फरमान की निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतानवी दी कि ज्ञापन सौंपने के बाद भी प्रधान सचिव ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 11 जनवरी को सांझा मोर्चा का एक डेपुटेशन चंडीगढ़ पहुंचेगा।

कर्मचारी नेता रामकुमार चुरनिया ने मांगो का ज़िक्र करते हुए बताया कि चालक-परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती आदेशों को वापस लिया जाए, ऑनलाइन तबादला पॉलिसी लागू करने से पहले आपसी स्थान्तरण तबादले खोले जाएं। पदोन्नति और नयी भर्ती की मांग की। उन्होंने कहा कि विभाग के बेड़े में बढ़ती आबादी अनुसार 10 हजार बसों को शामिल की जाए। नई पेंशन पॉलिसी बंद कर पुरानी स्कीम बहाल की जाए।

Related Articles

Back to top button