उत्तर प्रदेश
बृजेश पाठक बस्ती की यात्रा के दौरान करेंगे सरकारी योजनाओं की समीक्षा
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/08/brajesh-pathak-1649156589.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
बस्ती 19 अगस्त : उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बस्ती की यात्रा के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को यहां इस यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री 20 अगस्त को सरकारी हेलीकॉप्टर से जनपद अम्बेडकर नगर से बस्ती आयेंगे। श्री पाठक ने सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं निर्माण कार्यो की प्रगति के सम्बंध में जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार मे समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद वह जनपद के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।उसके बाद 02:20 बजे से राज्य मुख्यालय (लखनऊ) के लिए प्रस्थान करेंगे।