featureबड़ी ख़बरेंमध्य प्रदेशराज्य

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक

भोपाल, 15 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आज मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक घोषित किया है।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर को मध्यप्रदेश के आगामी चुनाव के संबंध में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।
पत्र में कहा गया है कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
वहीं श्री तोमर की इस पद पर नियुक्ति पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि श्री तोमर को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं।
श्री तोमर इसके पहले मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश की मुरैना संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं।
मध्यप्रदेश में आगामी नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इसके पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सहप्रभारी घोषित किया था।
प्रदेश में लंबे समय से चुनाव के पहले नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जारीं थीं। श्री तोमर की इस पद पर नियुक्ति के बाद से इन अटकलों पर विराम लगने की संभावनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button