उत्तर प्रदेश

देवरिया:आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

देवरिया,18 दिसम्बर: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में हुई हिंसक झड़प पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सेना पर दिये बयान से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां बैतालपुर ब्लॉक के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताये।

इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी सेना का अपमान कर रहे है।वह देश के अन्दर भ्रम फैलाकर सेना को अपमानित कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिये कि राहुल गांधी को फौरन पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिये। राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है। राहुल गांधी पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा कर सेना को अपमानित कर चुके है।

मण्डल अध्यक्ष बैतालपुर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सेना पर बयान देकर पूरे भारत का अपमान किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता और बहादुर जवानों से माफी मांगनी चाहिये।
पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अमर्यादित,बचकाना और राष्ट्र विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है।

Related Articles

Back to top button