भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 01 जनवरी)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1515 – यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1651 – चार्ल्स द्वितीय स्टुअर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1664 – छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
1785 – डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1880 – देश में मनीऑर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1906 – ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1915 – महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1928 – अमेरिका में पहला वातानुकुलित कार्यालय सेन एंटोनियो में खुला।
1941 – हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात हास्य अभिनेता असरानी का जन्म।
1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 – अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला।
1951 – हिन्दी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म।
1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया।
1955 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन।
1971 – टेलीविजन पर सिगरेट के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया।
1971 – कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म।
1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरुआत हुयी।
1975 – बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म।
1978 – बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म।
1995 – विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 – सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 – भारत- बंगलादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
2001 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
2004 – चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009- थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2011 – ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ ने शपथ ग्रहण की।
2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

Related Articles

Back to top button