उत्तर प्रदेश

बस्ती में खून से लतफत महिला का शव मिलने से सनसनी

बस्ती 27 नवम्बर : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कुआनो नदी के बक्सई घाट की सीढ़ी पर रविवार सुबह एक महिला का खून से लतफत शव मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के बक्सई घाट पर लगभग 42 वर्षीय अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी और सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा।
गौरतलब है कि महिला का शव जहां मिला है वहां पर खून फैला हुआ है और एक-दो ईंटों पर खून लगा हुआ। पुलिस को आंशका हे कि आरोपी ने ईंट मार कर महिला की हत्या की हाेगी।

Related Articles

Back to top button