उत्तर प्रदेश

शिंदे ने किये रामलला के दर्शन,हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

अयोध्या, 09 अप्रैल : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने के बाद आरती में शामिल हुए और श्रीराम के मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार अयोध्या भ्रमण पर आये श्री शिंदे ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और सांसदों के रामलला के दर्शन किये।

उन्होंने कहा “ भगवान श्रीराम की नगरी में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण देखकर मैं धन्य हो गया हूं। मेरा सपना था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य रूप से बने जो आज बन रहा है।”

श्री शिंदे ने दिगम्बर अखाड़ा के महंत रहे परमहंस रामचन्द्र दास की समाधि पर जाकर उनको नमन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे।

Related Articles

Back to top button