उत्तर प्रदेश

सपा नववर्ष पर भाजपा सरकार का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करेगी

लखनऊ 29 दिसंबर : समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करेंगा।

श्री गर्ग ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा नववर्ष पर राज्य के हर जिले में ‘‘व्यापारी चौपाल” का आयोजन करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नाम पर व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न, पुलिस बर्बरता, व्यापारियों के प्रति बढ़ते अपराध और मंहगाई आदि मुख्य मुद्दों के खिलाफ बाजारों आदि में व्यापारी चौपालों और परिचर्चाओं का आयोजन करेंगे। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर करेंगे।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों पर हो रहे शोषण के खिलाफ व्यापारी चौपालों के आयोजन कर भाजपा की तानाशाही, झूठ और उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा सरकार की पोल खोल अभियान चलाएंगे।

Related Articles

Back to top button