उत्तर प्रदेश

नवविवाहित का शव लटका मिला फंदे पर

कुशीनगर 25 नवंबर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया नगर में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।

नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान कसया नगर के शक्तिनगर निवासी नीलेश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा सिंह के रूप में हुई है। उसका शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। इस मौके पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में फंदे से शव को उतारा गया।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

एसएचओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button