मध्य प्रदेश

शिवराज ने कटनी जिले में बच्चों के डूबने पर दुख व्यक्त किया

भोपाल, 18 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के ग्राम देवरा खुर्द में गर्रा घाट पर नदी में डूबने से पांच मासूम बच्चों के असमय निधन पर दु्ख व्यक्त किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button