मध्य प्रदेश

शिवराज ने वेद प्रताप वैदिक के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 14 मार्च : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ वेद प्रताप वैदिक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेद प्रताप वैदिक के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Back to top button