अन्य राज्य

ससुर के साथ आई महिला पुत्र के साथ लापता

जींद,12 अगस्त : हरियाणा में जींद जिले के बिघाना गांव में अपने ससुर तथा पुत्र के साथ आई एक महिला पुत्र के साथ संदिग्ध हालात में गायब हो गई।

अलेवा थाना पुलिस ने महिला के ननदोई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिघाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साले की पत्नी, ससुर तथा उनका पांच साल का पुत्र रक्षा बंधन पर झज्जर से गांव बिघाना आए थे। कल रात महिला तथा उसका पुत्र घर से गायब हो गए। तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा।

अलेवा थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button