मध्य प्रदेश

बड़बानी में हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बड़वानी 01 मई : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी में हाल ही में हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा को आज गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि 28 अप्रैल को भाया पिता निलेश के अंधे कत्ल के मामले में उसके जीजा वलन निवासी जगन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दरअसल जगन की पत्नी पिछले 2 माह से मायके में रुकी हुई थी। जगन ने कई बार अपनी पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटी। जगन को शक था उसकी पत्नी के मायके से नहीं आने के पीछे साले भाया की भूमिका है।

दोनों 28 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल हुए थे तो उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मृतक भाया के शराब के नशे में होने के चलते आरोपी जगन उसे पास के नाले में खींच के ले गया व सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर

Related Articles

Back to top button