विश्व

आम लोगों के लिए पोटाला पैलेस मंगलवार से खुलेगा

ल्हासा 02 जनवरी : तिब्बत का प्रतिष्ठित पोटाला पैलेस कोविड-19 महामारी के कारण पिछले चार माह से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद मंगलवार को एक बार फिर से आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

पैलेस के प्रशासन ने रविवार को कहा कि तिब्बत की राजधानी ल्हासा में पोटाला पैलेस में आने वाले पर्यटकों को 15 मार्च तक नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा लेकिन इसके लिए उन्हें एक दिन पहले ऑनलाइन आरक्षण करना होगा।
पैलेस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेगा।

पोटाला पैलेस प्राचीन वास्तुकला का एक मॉडल है और यहां एक लाख से ज्यादा सांस्कृतिक अवशेष मौजूद हैं।
इसका निर्माण 7वीं शताब्दी में तिब्बती राजा सोंगत्सा गाम्बो ने करवाया था और 17वीं शताब्दी में पांचवें दलाई लामा ने इसका विस्तार किया था। इस पैलेस को 1994 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button