अन्य राज्य

भारतीय नौसेना के गश्ती दल की गोलीबारी , मछुआरा घायल

रामनाथपुरम, 21 अक्टूबर : भारतीय नौसेना के एक गश्ती दल ने तमिलनाडु के मन्नार की खाड़ी में एक मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत नौका पर गोली चला दी जिससे तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले का एक मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मयिलादुथुराई जिले में पूम्पुहार के समीप वानगिरि गांव के मछुआरों का समूह कल मछली पकड़ने समुद्र में गया था। जब वे मन्नार की खाड़ी में मछली पकड़ रहे थे तब उचिपुली स्थित भारतीय नौसेना एयर स्टेशन के कर्मियों ने नियमित समुद्री गश्त के दौरान उनका सत्यापन करने के लिए रुकने का संकेत दिया। लेकिन मछुआरे रुके नहीं और भागने की कोशिश करने लगे तब नौसेना कर्मियों ने उनके नाव पर चेतावनी देने के लिए गोली चला दी जो के. वीरावल (30) नामक मछुआरा के पेट और बाईं जांघ में लगी। उसे रामनाथपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया और घटना की जांच की।

Related Articles

Back to top button