मध्य प्रदेश

नर्मदा प्रसाद महात्मा गांधी सम्मान से सम्मानित होंगे

हरदा, 03 अक्तूबर : माधवराव सप्रे संग्रहालय द्वारा वर्ष 2022 का महात्मा गांधी सम्मान सुविख्यात ललित निबंधकार, संस्कृतिविद व कलाविद नर्मदाप्रसाद उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा।

सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर की है।
संग्रहालय की विज्ञप्ति के अनुसार यह सम्मान हरदा निवासी नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट लेखन तथा बहुविध सांस्कृतिक साधना के माध्यम से समाज को प्रेरित करने के लिए प्रदान किया गया है।

इसके पूर्व यह सम्मान पिछले वर्षों में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, प्रोफेसर रमेशचंद्र शाह, शंभुदयाल गुरु, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश्वर मिश्र, सुप्रसिद्ध संस्कृत विद्वान तथा संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति डॉक्टर राधावल्लभ त्रिपाठी और प्रख्यात ध्रुपद गायक गुंदेचा बंधुओं को प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री उपाध्याय को हाल ही में उनकी कृति ‘मालवा के भित्तिचित्र’ के लिए नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी द्वारा सम्मानित किया गया है। वे पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

श्री उपाध्याय भारतीय चित्रांकन परंपराओं के विद्वान है। संपादन और अनुवाद सहित उनके द्वारा चालीस से अधिक पुस्तकें लिखी गई हैं।

Related Articles

Back to top button