राजस्थान

जयपुर में दीपावली पर्व पर साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश

जयपुर, 21 अक्टूबर वार्ता राजस्थान की राजधानी जयपुर के जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने दीपावली के अवसर पर जिले में साफ-सफाई, कानून एवं शांति व्यवस्था, सुगम यातायात, अग्निशमन, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए हैं।

श्री राजपुरोहित ने सम्बन्धित विभागों को 22 अक्टूबर को धनतेरस, 24 अक्टूबर को दीपावली, 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं 26 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर अपने-अपने कार्यालयों के क्षे़त्राधिकार में नियमानुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने और कन्ट्रोल रूम का गठन करने के निर्देश जारी कर दिये है।

श्री राजपुरोहित ने नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज के अधिकारियों को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शहर में सभी स्थानों से कूडे के ढे़र पहले से ही उठवाने को कहा गया है, जिससे किसी प्रकार से आगजनी एवं विस्फोटक सामग्री का अन्देशा नहीं रहे। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दिन-रात अतिरिक्त वाहन एवं कर्मचारी लगाकर सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

Related Articles

Back to top button