राजस्थान

जांगिड़ को राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान

जयपुर 02 अक्टूबर : केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र पर्यटन टुडे ने राजस्थान के जाने माने गाइड डा मदन लाल जांगिड़ को राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को हुए एक कार्यक्रम में जोधपुर निवासी गाइड डा जांगिड़ को सप्तम राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

समाचार पत्र के प्रधान संपादक डा नीलकमल माहेश्वरी ने बताया कि डा जांगिड़ पिछले 45 वर्षो से निरंतर देशी विदेशी पर्यटकों को अपनी सेवाएं दे रहे है। फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा में महारत हासिल डा जांगिड़ ने कई देशों के राजूदतों सहित अनेक गणमान्य लोगों को अपने देश एवं प्रदेश की विरासत और संस्क़ृति के बारे में जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि डा जांगिड़ को इससे पूर्व जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह ने भी पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीर दुर्गादास लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किया था।

Related Articles

Back to top button