खेल

युवा सनसनी अनहत ने महिला एकल में जाडा रॉस को हराया

बर्मिंघम, 29 जुलाई : भारत की युवा स्क्वॉश सनसनी अनहत सिंह ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रमंडल खेल अभियान की शुरुआत जीत से करते हुए सेंट विंसेंट और ग्रेनेडिंस की जाडा रॉस को मात दी।

स्क्वॉश के सबसे ऊंचे मंच राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार अपना हुनर आजमाने उतरी 14 साल की अनहत ने जाडा को 11-5, 11-2, 11-0 से शिकस्त दी।

चौदह वर्षीय अनहत पहली बार वरिष्ठ स्तर पर खेल रही हैं। इससे पहले वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जूनियर लेवल पर ही भाग लेती आई हैं। इस जीत के साथ अनहत ने स्क्वॉश महिला एकल प्रतियोगिता के शीर्ष 32 में प्रवेश कर लिया है।

Related Articles

Back to top button