featureमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में पांच आईपीएस अधिकारियों को सौपे गए अतिरिक्त प्रभार

भोपाल, 07 जुलाई : मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के पांच अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना के साथ अस्थाई रूप से अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य के गृह विभाग द्वारा आज जारी आदेश के तहत डी श्रीनिवास वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन ग्वालियर को उनके वर्तमान पद के साथ पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इसी तरह अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार मप्र भोपाल का अतिरक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा कृष्णावेनी देसावतु उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ललित शाक्यवार उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर को उनके पद के साथ ही उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं, मुकेश कुमार श्रीवास्तव उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट को अपने पद के साथ उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

Related Articles

Back to top button