राज्य

त्रिपुरा में गोमती नदी से प्राचीन पत्थर की मूर्ति बरामद

अगरतला, 26 अक्टूबर   त्रिपुरा के उदयपुर में मंगलवार को देवी दुर्गा के विसर्जन के दौरान गोमती नदी से लगभग 400 किलोग्राम वजन की एक प्राचीन पत्थर की मूर्ति मिली।


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने गुरुवार को इस बरामदगी की जानकारी दी।


पुलिस के मुताबिक, मूर्ति के हाथ नहीं हैं और यह किसी अमूर्त महिला की आकृति जैसी दिखती है।


पुलिस ने विशेषज्ञों की पुष्टि के लिए इसे आरके पुर थाने में अपने कब्जे में ले लिया है। मूर्ति लोकनाथ मंदिर क्षेत्र के पास नदी में तब मिली जब नगर पालिका कर्मचारी विसर्जन प्रक्रिया की व्यवस्था कर रहे थे।


पुलिस ने बताया कि लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने के कारण मूर्ति कुछ हद तक क्षत-विक्षत हो गई है।

Related Articles

Back to top button