अन्य राज्य

करनाल चीनी मिल में लगेगा 120 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट: खट्टर

चंडीगढ़, 07 नवम्बर : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों को करनाल चीनी मिल की आय बढ़ाने, गुड़ और शक्कर बनाने, यार्ड, शेड, सौर संयंत्र, चार दीवारी और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं।

श्री खट्टर आज मेरठ रोड पर स्थित करनाल चीनी मिल में निदेशकों, किसानों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी पिराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस चीनी मिल में 58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करने का तथा 10 प्रतिशत गन्ने की रिकवरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिल को नुकसान पर नहीं चलाने तथा सभी को मिलकर इसके लिये काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चीनी मिलों में लगातार किसानों, मजदूरों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस चीनी मिल में 120 केएलपीडी का एथेनॉल संयंत्र लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button