उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में नेपाल की एक वृद्ध महिला की मौत

फर्रुखाबाद 16 जनवरी: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के थाना एवं कस्बा कंपिल के एक आश्रम में नेपाल की रहने वाली वृद्ध महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नेपाल में पांच पोखरी, थाडपाल की स्थायी निवासी सोमा साप कोटा (65) महिला यहां फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर थाना एवं कस्बा कंपिल के ओम शांति आश्रम में रह रही थी।
रविवार शाम को वृद्ध महिला की तबीयत अचानक खराब हुई। इसके बाद आश्रम से विनय नामक व्यक्ति ने वृद्ध महिला को फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए भर्ती कराने के लिए लाया। यहां सरकारी चिकित्सक ने इस वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया।

कंपिल थानाध्यक्ष ने बताया कि नेपाल की इस मृतक वृद्ध महिला के शव का आज पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भेज दिया गया है और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही ज्ञात हो सकेगा। इसके साथ ही महिला के परिजनों को उसका शव सौपने के लिए नेपाल सूचना भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button