राज्य

सीमा विवाद के मुद्दे पर बोम्मई-शिंदे ने की बात

बेंगलुरु 06 दिसंबर : महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टेलीफोन पर चर्चा की और अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर सहमत हुए, लेकिन कहा कि इस मुद्दे पर कर्नाटक के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टेलीफोन पर मुझसे चर्चा की। हम दोनों इस बात पर सहमत हुए कि दोनों राज्यों में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “चूंकि दोनों राज्यों के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, लेकिन जहां तक कर्नाटक सीमा का संबंध है, हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। कानूनी लड़ाई उच्चतम न्यायालय में चलेगी।”

कर्नाटक का कहना है कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम और महाजन आयोग की रिपोर्ट के प्रावधानों के तहत किए गए सीमांकन अंतिम हैं। रिपोर्ट में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों जैसे सोलापुर और मिराज को कर्नाटक में शामिल किया गया है, और कर्नाटक के खानापुर और उत्तर कन्नड़ तालुकों के कुछ गांव महाराष्ट्र में जाएंगे।

बेलगावी में सुवर्ण विधान सौध के निर्माण का उद्देश्य यह दावा करना है कि विवादित जिला कर्नाटक का हिस्सा है और हर साल, यह राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र की मेजबानी करता है।

Related Articles

Back to top button