राज्य

देवव्रत ने गुजरात विद्यापीठ में दी दीपावली की शुभकामनाएं

अहमदाबाद, 24 अक्टूबर : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दीपावली के पावन पर्व पर गुजरात विद्यापीठ पहुंचकर स्वच्छता अभियान और मंगलदीप प्रज्जवलित कर वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा सर्वकल्याण की मंगल भावना व्यक्त की।

श्री देवव्रत और लेडी गवर्नर दर्शनादेवी ने गुजरात विद्यापीठ में दीपावली के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रागट्य कर सर्वकल्याण की मंगल कामना की। इस अवसर पर गुजरात विद्यापीठ द्वारा ग्रामोदय क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में विद्यापीठ के कुलनायक डॉ. राजेन्द्र खीमाणी के साथ राज्यपाल ने विचार-विमर्श किया। विशेष तौर पर प्राकृतिक कृषि और किसानों के विकास को लेकर हो रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।

उन्होंने इस अवसर पर सभी को दीपावली और नूतन वर्ष की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता के आग्रही थे। वह हमेशा कहा करते थे कि स्वच्छता में प्रभु का वास होता है। गांधी जी द्वारा स्थापित और वह जिस संस्था के कुलपति रहे, उस गुजरात विद्यापीठ में स्वच्छता अभियान के साथ प्रसन्नता व्यक्त की और गुजरात विद्यापीठ संचालित विभिन्न केन्द्रों में जारी गौ पालन, देशी बीजों के संरक्षण, जल संचय एवं शिक्षण कार्यों की भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कार्यकारी कुलसचिव निखिल भट्ट, ट्रस्टीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button