भारत

कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल ने धनखड़ से की मुलाका

नयी दिल्ली, 04 फरवरी : कंबोडिया सशस्त्र सैन्य बलों (आरसीएएफ) के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ और रॉयल कंबोडियन आर्मी(आरसीए) के कमांडर ले. जनरल हुन मनेट की अगुवाई में कंबोडिया के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को उप-राष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ से संसद भवन परिसर में मुलाकात की।

श्री धनखड़ ने मुलाकात के दौरान भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने कंबोडिया दौरे की मधुर स्मृतियों का स्मरण किया। उन्होंने दोनों राष्ट्रों के मध्य लंबे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर विशेष जोर देते हुए कंबोडिया को भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

दोनों पक्षों ने भारत की जी-20 अध्यक्षता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और दोनों देशों के लोगों के बीच बेहतर आपसी संपर्क के लिए और अधिक भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी की जरूरत पर बल दिया।

उप-राष्ट्रपति ने कंबोडिया की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने वहां के नागरिकाें के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए शुभकामनायें दी।

Related Articles

Back to top button