राज्य

इसरो के एलवीएम 3- एम2 ने श्रीहरिकोटा शार रेंज से भरी उड़ान

श्रीहरिकोटा 22 अक्टूबर : आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा की शार रेंज से आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एलवीएम3-एम2 रॉकेट ने ब्रिटेन के वनवेब के 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने के लिए 1207 बजे उड़ान भरी।

इसरो के सूत्रों के अनुसार प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे पहले कल उलटी गिनती शुरु हुई थी। जिसके बाद तड़के 1207 बजे रॉकेट ब्रिटेन के वनवेब के 36 उपग्रह को लेकर निर्धारित कक्षा की ओर उड़ान भरी।

रॉकेट को दूसरे लॉन्च पैड से निर्धारित समय 12.07 बजे प्रक्षेपित किया गया।

यह मिशन इसरो के अध्यक्ष डॉ.एस.सोमनाथ देखरेख में प्रक्षेपित किया गया।

इस मौके पर वनवेब के अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रक्षेपण के 20 मिनट बाद रॉकेट उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button