राज्य

कोश्यारी ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

मुबंई 25 दिसंबर : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को लोगों को क्रिसमस और नये साल की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने एक संदेश में कहा कि क्रिसमस का त्यौहार हमें यीशु मसीह के प्रेम , साहस और क्षमा से भरे महान जीवन की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां , शांति और समृद्वि लाए।

श्री कोश्यारी ने कहा, मैं क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Related Articles

Back to top button