अन्य राज्य

राहुल पानी की टंकी पर चढ़े, तिरंगा लहराया

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 14 अक्तूबर : कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े और तिरंगा लहराया।

श्री गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के साथ पानी की टंकी पर चढ़े थे। उन्होंने वहां झंडा लहराया और इसे एकता का प्रतीक कहा।

ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सत्य अहिंसा का शांतिदूत बन जाए तिरंगा, हिंद की गौरवगाथा गाता सबसे ऊपर लहराए तिरंगा।”

कांग्रेस ने इंटरनेट पर इसका एक वीडियो भी डाला, जिसके कैप्शन में लिखा कि “तिरंगा हमें एकजुट करता है। भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगे का असली सार है।”

भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और 150 दिन बाद कश्मीर में समाप्त होगी। इसने 30 सितंबर को गुंडलुपेट, कर्नाटक में प्रवेश किया है।

Related Articles

Back to top button