राज्य

सुक्खू ने भाजपा पर मानसून प्रभावित लोगों की मदद नहीं करने का आरोप लगाया

हमीरपुर, 26 नवंबर    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एसएस सुक्खू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर राज्य में मानसून प्रभावित लोगों को नजरअंदाज करने और उन्हें लाभों से वंचित करने का आरोप लगाया, जो उन्हें बहुत पहले मिलना चाहिए था। श्री सुक्खू ने भाजपा को ‘जनविरोधी’ और विशेष रूप से ‘युवा विरोधी और महिला विरोधी’ करार दिया।

हमीरपुर के गांधी चौक पर एक बड़ी सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘जनहितैषी’ है और इसीलिए उन्होंने राज्य के मानसून प्रभावित लोगों के लिए 4,500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया है।

उन्होंने राज्य सरकार के संकल्प को दुहराया कि वह पीड़ितों को हर प्रकार की सुविधाएं और मदद प्रदान करेगी और आर्थिक तंगी इसमें बाधा नहीं बनेती। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं जिससे आने वाले समय में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख और सदमे की बात है कि केंद्र सरकार राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई राहत प्रदान करने में विफल रही है, जबकि दावा किया गया था कि राज्य के खातों में भारी धनराशि भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button