राज्य

सुक्खू ने बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई और शुभकामनाएं दी

शिमला, 05 मई : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को

बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।

श्री सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल की लुंबिनी में इसी दिन हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button