विश्व

पेरु में विरोध शुरू होने के बाद से 329 लोग गिरफ्तार

लीमा, 14 जनवरी : पेरू में पुलिस ने दिसंबर 2022 में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू होने के बाद से एक नाबालिग सहित 329 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पेरू के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि एक नाबालिग सहित 329 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ बड़े पैमाने पर दंगे, हिंसा, अधिकारियों के विरोध और सार्वजनिक सेवाओं के काम में बाधा डालने के आपराधिक मामले दर्ज किए गए

हैं।

पेरु की संसद ने सात दिसंबर, 2022 को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर महाभियोग लगाया और उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने महाभियोग से पहले संसद को भंग करने की कोशिश की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था।

इन घटनाओं से पूरे देश में विरोध की लहर दौड़ गई और प्रदर्शनकारी महाभियोग के बाद की सरकार की निंदा कर रहे हैं और तत्काल राष्ट्रपति चुनाव कराने और संसद को भंग करने का आह्वान कर रहे हैं।

मीडिया ने बताया कि विरोध शुरू होने के बाद से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button