खेल

ओडिशा ने हॉकी के विकास के लिये 22 प्रशिक्षण विभाग स्थापित किये

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल : हॉकी के प्रति अपने जुनून के लिये मशहूर ओडिशा ने खेल के जमीनी स्तर पर विकास की खातिर 22 नये हॉकी प्रशिक्षण केंद्र (एचटीसी) स्थापित किये हैं।

एचटीसी की स्थापना खेल और युवा सेवा विभाग (डीएसवाईएस) द्वारा ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी के साथ साझेदारी में की गयी है। इनका उद्देश्य राज्य की हॉकी प्रतिभाओं का पोषण किया जा सके और उन्हें कृत्रिम टर्फ का अनुभव प्रदान किया जा सके।

वर्तमान में, 18 केंद्र चालू हैं और लगभग 1300 बच्चे कृत्रिम टर्फ पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस विकास कार्यक्रम में प्रत्येक एचटीसी पर दो कोच कार्यरत हैं।

सुंदरगढ़ की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्षेत्र में खेल विकास के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने जिले और आस-पास के क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को पोषित करने का विचार व्यक्त किया। उनकी यात्रा के दौरान शुरू की गयी परियोजनाओं का उद्देश्य खेल में रुचि रखने वाले युवाओं के लिये बेहतर बुनियादी ढांचा, प्रशिक्षण सुविधाएं और अवसर प्रदान करके लक्ष्य हासिल करना था।

एचटीसी में अच्छी तरह से प्रशिक्षित कोचों को तैनात किया गया है जो जमीनी स्तर के विकास के विशेषज्ञ हैं। सभी कोचों ने ओडिशा के हॉकी के निदेशक डेविड जॉन के साथ प्रशिक्षण लिया है।

Related Articles

Back to top button